रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं। ख्वाजा गरीब नवाज (केजीएन) डिग्री कॉलेज बनकोटा बदायूं की सहायक प्राचार्य शाजिया आलम को मेवाड़ विश्वविद्यालय राजस्थान से शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। डॉ शाजिया आलम ने अपना शोध कार्य एन.एम.एस.एन. दास डिग्री कॉलेज बदायूं के प्रोफेसर डॉ मनवीर सिंह के निर्देशन में पूर्ण किया है। डॉ शाजिया आलम ने “एन एनालिसिस ऑफ़ करिकुलम एंड द ट्रांजैक्शंस स्ट्रेटजी यूज्ड इन मदरसास ऑफ डिस्ट्रिक्ट बदायूं” के अंतर्गत गहन शोध अध्ययन किया। वही डॉ शाजिया आलम ने बताया कि इस विषय पर शोध से शिक्षा नीतियों पाठ्यक्रमों के निर्धारण में विशेष सहायता मिलेगी डॉ शाजिया आलम एम 24 न्यूज़ के पत्रकार सालिम रियाज की पत्नी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed