रिपोर्ट – जीत नाग

बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली 03 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 750 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 75 लाख रुपये) व नकदी बरामद किए। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली तीन महिलाएं मीना पत्नी जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी निवासिनी कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी, रोशनी पत्नी शिवम पाठक निवासिनी कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी और कुमारी शिवानी पुत्री जय प्रकाश पाठक निवासिनी कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को कोटवा सड़क से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ताओं के कब्जे से कुल 750 ग्राम अवैध स्मैक व 5,170 रुपये नकद बरामद कर थाना रामसनेहीघाट पर एनडीपीएस पंजीकृत किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का परिवार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। अभियुक्ता मीना के पति जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी व पुत्र शिवम पाठक उर्फ गोलू को मादक पदार्थ तस्करी में न्यायालय द्वारा 10-10 वर्ष का कठोर कारावास व 01-01 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जा चुका है तथा दूसरा पुत्र सत्यम पाठक मादक पदार्थों की तस्करी के अभियोग में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण दिवाकर पुत्र जगतराम मिश्रा से अवैध स्मैक खरीदकर ग्राहकों को चोरी छिपे घर की खिड़की से बेचती थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed