बिनावर। कोतवाल खीम सिंह जलाल ने आज पैदल गश्त के दौरान अवैध रूप से चल रहे टेंपो स्टैंड के चालको को चेतावनी देकर बता दिया कि किसी भी रूप में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और थाने के आसपास से ना ही कोई टेंपो मैजिक और अन्य डग्गामार वाहन सवारी ना लें अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी ।

बुधवार शाम पैदल गश्त के दौरान कोतवाल ने व्यापारियों एवं सराफा व्यवसायियों की दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाया कि अपनी दुकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगवा ले जिससे अपराध रोकने में आप लोगों का सहयोग मिले । लोगों ने कोतवाल को शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन भी दिया है साथ ही मौसमपुर रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को भी अतिक्रमण ना करने की चेतावनी दी है । इस दौरान थाने का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *