बदायूँ : दिनांक 25 मई 2022 को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रायोजित एक जनपद एक उत्पाद योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कुमार तनय धर्मशाला मढई चौक बदायूं में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजीव गुप्ता एवं सैनरा वैश्य चेयरमैन नगरपालिका परिषद उसैहत उपस्थित रहे तथा इनके साथ जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र बदायूं से मयंक त्रिपाठी सहायक सांख्यिकी तथा मोहम्मद फारुख खान प्रधान सहायक उपस्थित रहे।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा जिसमें 25 लाभार्थी भाग लेंगे, इस कार्यक्रम का संचालन उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *