पाकिस्तान : 20 साल की बीएससी की छात्रा ने अपने बाप की जान बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। शुजाआबाद राजा राम का रहने वाला 50 साल का खलील लंबे समय से जिगर की बीमारी से पीड़ित था,डॉक्टरों ने खलील अहमद की जिंदगी बचाने के लिए जिगर की पेवंदकारी की सलाह दी थी।
खलील अहमद की 20 साल की बेटी मुकद्दस ने अपने बाप को बचाने के लिए अपने जिगर का टुकड़ा दान किया। मुकद्दस ने अपना 60 प्रतिशत जिगर अपने वालिद को देकर उसकी जान बचा ली। दोनों बाप-बेटी सिंध के अस्पताल खैरपुर गम्भट में पंद्रह दिनों से इलाज के लिए भर्ती थे।
मुकद्दस खलील ने बाप को जिगर का टुकड़ा देकर अपनी जिंदगी की बाजी हार गई। सच में बेटियाँ ऐसी ही होती हैं। अल्लाह पाक मुकद्दस के दरजात बुलंद करे, आमीन।

