रिपोर्ट:राहुल राव

🔵कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों के संग खेली होली, लगाया रंग गुलाल.

नीमच 14 मार्च 2025 देश और प्रदेश के साथ नीमच जिले में भी रंगों का त्यौहार होली शांति सद्भाव प्रेम भाईचारे के साथ मिलजुलकर उत्साह पूर्वक मनाया गया ।जिले के नागरिकों ने उत्साह पूर्वक होली का उत्सव मनाया और एक दूसरेको रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर निवास पर होली के अवसर पर आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़,, सभी एसडीएम डिप्टी कलेक्टर्स तहसीलदार नायब तहसीलदारएवं जिला अधिकारियों ने होली का त्यौहार मनाया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।


कलेक्टर निवास पर ढोल ढमाको के साथ रंग गुलाल उड़ाया गया और एक दूसरे पर रंगों की पिचकारियों से रंग उड़ेला गया। होली मिलन समारोह में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं उनके परिजन, जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव एवं उनके परिजन तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी ने परिजनो के साथ शामिल होकर होली खेली एवं उत्साह पूर्वक त्यौहार मनाया तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *