आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी

जमीन बिक्री के कमीशन बंटवारे में विवाद के बाद हुई थी हत्या
थाना जैदपुर की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा आलम हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर 03 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
निशांदेही पर आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
9 मई को वादिनी शमा परवीन ने बताया उसके पति मो0 आलम पुत्र शेर मोहम्मद उम्र करीब 27 वर्ष की हत्या कर उसका शव ग्राम टेरा के तालाब के पास फेक दिया गया है। पुलिस ने जांच करते हुए घटना का खुलासा किया है।
पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बाबूराम, 2. विकास गुप्ता पुत्र राकेश, 3. आकाश कुमार गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासीगण ग्राम बलछत थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को चंदौली नहर के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशांदेही/कब्जे से मृतक का 01 अदद मोबाइल व 02 अन्य मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त प्लास, गमछा, हथौड़ी व मोटरसाइकिल बरामद किया गया। विवेचना के क्रम में बाईस्तवाह पंजीकृत नामों की संलिप्तता नहीं पायी गई।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि जमीन बिक्री के रुपयों के कमीशन विवाद के कारण अभियुक्त राकेश व उसके पुत्र विकास गुप्ता ने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया तथा दोनों ने गमछे से गला कस दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद रात्रि होने पर राकेश और विकास ने आलम के शव को उसकी ही मोटरसाइकिल पर ले जाकर ग्राम टेरा के पास एक खेत में फेंक दिया तथा अपने दूसरे बेटे आकाश के साथ दोनों मोटरसाइकिल से घर वापस आ गये।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. राकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी ग्राम बलछत थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
  2. विकास गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बलछत थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
  3. आकाश कुमार गुप्ता पुत्र राकेश कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बलछत थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।