एलडीबी कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शनधामपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के कर्मचारियों ने मंगलवार को बैंक शाखा के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मियों के अनुसार पिछले दो माह से उनका वेतन रुका हुआ है।सरकार ने उनके वेतन को वसूली से जोड़ दिया है। वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर उनका वेतन रोका जा रहा है। ऐसा किए जाने से कर्मचारियों में असंतोष है। शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बैंक कर्मचारियों के वेतन को वसूली से जोड़ने का प्रयास कर रही है। जिसकी वजह से कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट ने दिसंबर 2024 में वेतन को व्यवसाय से जोड़ने के बैंक के पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया था। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद कुमार, मनीष कुमार, प्रेमराज, सूरज कनोडिया आदि कर्मचारी शामिल रहे। चेताया कि समस्या का निदान नहीं हुआ तो कर्मचारी वसूली प्रक्रिया को बंद कर आंदोलन तेज करेंगे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।