*शारदा नदी ड्रेसिंग कार्य का एडीएम ने नाव से किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश* लखीमपुर खीरी, 18 मई: शारदा नदी के ड्रेसिंग कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेने रविवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह ने पलिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नाव पर सवार होकर एसडीएम रत्नाकर मिश्रा एवं तहसीलदार आरती यादव के साथ नदी के कार्य स्थल का बारीकी से अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान एडीएम ने नदी में जल प्रवाह, बांध की सुरक्षा व्यवस्था और संरचनात्मक सुधार से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो एडीएम सिंह ने कहा, “शारदा नदी के ड्रेसिंग कार्य इस क्षेत्र के लिए बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन कार्यों के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने से न केवल जल प्रवाह सुचारु होगा, बल्कि हजारों किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन हो एडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा इन कार्यों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में भी इस प्रकार के अचानक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। *लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *