रोहित गिहार
MD News बहुआयामी समाचार
सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर

कानपुर ने पहली बार कोई डीएम रात में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं,,, बुधवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन के साथ निरीक्षण पर निकले,,,,नरोना चौराहा एवं एक्सप्रेस रोड सहित विभिन्न स्थलों पर कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया,,, डीएम

ने निर्देशित किया कि बाजारों में दुकानें बंद होते ही रात्रि में ही कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए,,, ऐसे में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त वाहन एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए तथा कूड़ा उठान वाहनों की निर्धारित रूट एवं समय-सारिणी के अनुसार नियमित मॉनिटरिंग हो,,, इस दौरान एक्सप्रेस रोड स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट पर अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिन के भीतर पूरे मार्ग की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए,,, घसियारी मंडी के पास स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट को समाप्त कर वहां एकत्र होने वाले कूड़े को समीप स्थित ट्रांसफर स्टेशन भेजने तथा स्थल को व्यवस्थित करने हेतु इंटरलॉकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए,,, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने एक्सप्रेस रोड के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,,, साथ ही खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने एवं रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान प्रकाश व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए,,, इसके अलावा हर हालत में रात में कूड़ा फेंकने वालों पर रोक लगाने को कहा गया।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *