एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

झांसी । SIR के मुद्दे एवं मतदाता अधिकारों को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी उद्यान, झांसी में बड़ी संख्या में एकत्र हुए। गांधी उद्यान से कार्यकर्ता पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, राहुल यादव बबीना, सोनू यादव अमरौख, अनिकेत चौधरी,सोहिल खान,सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला पदाधिकारियों में रेखा यादव, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी महिला सभा, शैलजा तिवारी, दीपाली रायकवार, मनीषा क्रोशिया, जूही खान,सीमा श्रीवास्तव, मधु यादव, रिंकी रैकवार मीनू खान,एवं मैदा यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *