*दिल्ली में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट* नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं खीरी से सांसद अजय मिश्रा ‘टेनी’ ने आज राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से सौजन्य मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, संसदीय कार्यों एवं क्षेत्रीय विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।श्री मिश्रा ने इस अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी प्राथमिकताओं को भी मंत्री के समक्ष रखा तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श किया।दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसे राजनीतिक और विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। *लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार*

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed