*बड़े मंगल पर मानवता की मिसाल बनीं मंदाकिनी महिला ब्राह्मण संगठन की सदस्याएँ* लखीमपुर खीरी, भीषण गर्मी में जब सूर्य की प्रखर किरणें राहगीरों को व्याकुल कर रही थीं, तब मंदाकिनी महिला ब्राह्मण संगठन, लखीमपुर खीरी की कर्मठ महिलाएँ सेवा भाव की अनुपम मिसाल बनकर सामने आईं। ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर संगठन की सदस्यों द्वारा निःस्वार्थ भाव से प्यासे राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर पुण्य और परोपकार का अद्भुत संगम रचाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी रोड स्थित रेखा शुक्ला के आवास के समक्ष, पवनपुत्र हनुमान जी के पावन चित्र की विधिवत पूजन-अर्चना से हुआ। भक्ति-भाव से ओतप्रोत इस अनुष्ठान में संगठन की सभी सदस्याओं ने सहभागिता की और मंगल कामनाएँ कीं।पूजन उपरांत, संगठन की सदस्याओं ने राहगीरों को स्नेहपूर्वक शरबत वितरित किया, जो न केवल शारीरिक तृषा को शांत करने वाला था, बल्कि उसमें निहित आत्मीयता और सेवा भाव ने जनमानस के हृदय को भी छू लिया।इस पुनीत अवसर पर संस्था की सचिव रेखा शुक्ला के साथ मधुलिका त्रिपाठी, नीता शुक्ला, प्रीति दीक्षित, दिव्या दीक्षित, आशा दीक्षित, संगीता शुक्ला, अंशू मिश्रा, राधा शुक्ला (राधा ड्रिंकिंग वॉटर), सुमन अवस्थी, प्रभा शर्मा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।मंदाकिनी महिला ब्राह्मण संगठन द्वारा किए गए इस सेवा कार्य ने सामाजिक समरसता, धार्मिक श्रद्धा और मानवीय संवेदना का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी नगरभर में सराहना की जा रही *लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार*

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *