*प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, आधी रात तक बुझाई गई — कोई जनहानि नहीं* लखीमपुर खीरी, जिले के ग्राम बुढ़नापुर (चौकी महेवागंज, थाना सदर कोतवाली) स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में आज सायंकाल भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे गन्ने की खोई (रॉ मैटेरियल) में अचानक आग भड़क उठी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लखीमपुर खीरी की तीन फायर यूनिटों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर यूनिट गोला, निघासन और पलिया की टीमें भी बुलानी पड़ीं। लगातार पंपिंग कर सभी टीमों ने समन्वय के साथ काम करते हुए मध्यरात्रि तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा जांच जारी है। *लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार*

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *