बनारस से सुभान अली की रिपोर्ट. . प्रकाशनार्थ*
मुगलसराय, कांग्रेस सेवादल चंदौली द्वारा रविवार को सुबह 9 बजे जनपद चंदौली के शहर मुगलसराय के कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क में जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान के नेतृत्व में ध्वज बंदन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने ध्वज वंदन किया। उसके उपरांत रवि मिलन का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने अपने धन्यवाद संबोधन में कहा कि सेवा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक बहुत महत्वपूर्ण संगठन है, 1931 में कांग्रेस कार्य समिति ने हिंदुस्तानी सेवा दल का नाम बदलकर कांग्रेस सेवा दल करने का फैसला किया, जिससे यह कांग्रेस का केंद्रीय स्वयंसेवी संगठन बन गया।
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता के लिए सेवा दल संगठन का बहुत ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से दशरथ सिंह चौहान,पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,आंनद शुक्ल,सतीश बिंद, बृजेश गुप्ता, नेहाल अख्तर, महेश मंडल, मृत्युंजय शर्मा, अजीत गिरी, दिलीप पाल, मोहन गुप्ता, रमेश सिंह, क्षमाकांत तिवारी, अनील प्रजापति, लल्लन राम, गुड्डू कुमार आदि लोग उपस्थित थे





