अज्ञात वाहन से कुचलकर गुलदार के शावक की मौत।रिपोर्टर मौहम्मद फ़ैज़ाननूरपुर। मुरादाबाद हाईवे पर नगर पालिका की सीमा के पास ही अज्ञात वाहन से कुचल कर एक गुलदार के शावक की मौत हो गयी। बुधवार सुबह सड़क किनारे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा गुलदार का मरा हुआ शव पड़ा देख पुलिस और वन विभाग को सूचित किया।पुलिस ने आशंका जताई है कि भट्ठे के समीप सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन के नीचे आने से शावक की मौत हुई है। सूचना पर वनकर्मी शावक के शव को वन रेंज कार्यालय चांदपुर ले गए हैं। वन रेंज अधिकारी दुष्यंत सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन से कुचलकर मरे छह सात माह आयु वाले शावक का शव रेंज कार्यालय आ गया है। वन रेंज परिसर में ही तीन पशु चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *