सूत्र बताते है कि मैलानी वन रेंज चौकी जटपुरा के अंतर्गत आने वाले गांव ढाका में मनजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह के कुत्ते को एक बाघ ने अपना शिकार बना लिया। जिसकी सूचना मनजीत सिंह ने चौकी के वन दारोगा राजाराम तिवारी को दी। सूचना पाकर वन दरोगा तुरंत मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक गाय को भी बाघ ने अपना शिकार बनाया था। बाघ क़े होने की जानकारी से क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना हुआ है।वन विभाग लगातार बाघ को लेकर कॉम्बिग कर रहा है।…..तहसील रिपोर्टर दीपक राठौर

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *