बिजनौर। नगीना कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी हुई। नगीना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ में तिलहनी फसल को बढ़ावा देने के लिए मूंगफली की की खेती करने पर जोर दिया।

बुधवार को ग्राम बांकरपुर गढ़ी, चांदपुर नवुबाद, सहजादपुर, रतनपुर, पदमपुर, झलरी गांवों में किसान गोष्ठी हुई। वैज्ञानिक डॉ केके सिंह, डॉ. शिवांगी ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन, प्रशिक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही हैं। इस वर्ष खरीफ में मूंगफली फसल पर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम हुई।

वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद सिंह, वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला गुप्ता ने प्राकृतिक खेती, बासमती धान की खेती, पशुपालन, गन्ना उत्पादन तकनीकी, मृदा परिक्षण एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से बताया। बाद में वैज्ञानिकों ने खेतों में पहुंचकर गन्ना व अन्य फसलों के बारे में जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।