बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ लॉ मे बालश्रम एवं रोकथाम विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बाल कल्याण अधिकारी प्रीति गुप्ता ने बालश्रम, बाल विवाह आदि कुप्रथाओं के दुष्परिणामों में बारे में बताया। इससे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ता है।

सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने श्रमिकों को सरकार की ओर दिए जानी वाली सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा चौदह वर्ष से कम की आयु का बालश्रम पूरी दंडनीय अपराध है। वाइस चासंलर प्रोफेसर नरेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओ को बालश्रम पर रोकथाम के लिए ग्लोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
प्राचार्य डॉ राजीव कुमार चौधरी, विभागाध्यक्ष डॉ पुष्पा जोशी, डॉ अरविंद कुमार, प्रशांत कुमार
दीक्षित, प्रमोद त्यागी, अंकित कुमार, विवेक कुमार, प्राची त्यागी आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *