धामपुर। नगर क्षेत्र के अधिकांश जूनियर हाई स्कूल और कंपोजिट विद्यालयों में बुधवार को समर कैंप का आयोजन हुआ। गांव खदाना के जूनियर हाई स्कूल में शिक्षामित्र बबीता, शन्नो रानी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

पर्यावरण को शुद्ध रखने को पौधों को रोपित करने को प्रेरित किया। अलीनगर पालनी के विद्यालय में शिक्षामित्र पवन कुमार ने रचनात्मक गतिविधियां कराई। भटियाना के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र सुधीर कुमार और मीनाक्षी चौहान ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *