ग्राम पंचायत रामपुर दुल्ली स्थित सरकारी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, बीडीओ रामकुमार सिंह, ग्राम प्रधान अंकज चौधरी के नेतृत्व में वृक्ष लगाए गये। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उज्जवल सिंह चौहान ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं और हमें इनकी हिफाज़त करनी चाहिए। कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

शासन की इस योजना के अंतर्गत समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए पेड़, पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़, पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के छायादार वृक्षों यथा नीम, सागौन जामुन,अमरूद, गुलमोहर, पीपल, बरगद आदि रोपित कर उनकी देखभाल का सभी द्वारा संकल्प लिया गया। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलता है और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर कार्यवाहक एडीओ आशीष कुमार, तकनिकी सहायक अरविन्द कुमार, सोनित कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।