उत्तर प्रदेश 10 जून 2025 ( सूरज गुप्ता) बांसी/सिद्धार्थनगर ::: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी प्रवीन प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को बांसी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी द्वारा निर्गत वारण्ट वाद संख्या 3211/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी शम्भू पुत्र सूरज तथा वाद संख्या 10198/22 धारा 138 NI एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अमन श्रीवास्तव पुत्र वीरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टियों में शम्भू पुत्र सूरज निवासी रानीलक्ष्मीनगर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर और अमन श्रीवास्तव पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी पटखौली थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजनाथ सिंह, उप निरीक्षक स्वामीनाथ भास्कर हेड कांस्टेबल सुनील दूबे, कांस्टेबल पन्नेलाल गुप्ता मौजूद रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed