गगन सिंह चौहान

शाहजहांपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जिले में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गश्त के दौरान एसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों व संवेदनशील स्थानों का दौरा किया।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने साफ निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कानून का पालन करे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखे। पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा देखा गया। स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों ने भी प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा जताया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *