गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला सिकंद्राबाद हाइवे पर कैमहरा गांव जाने वाले मार्ग पर श्री रामचन्द्र आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के पास कैमहरा गांव के श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का आयोजन किया ।
मालूम हो को ज्येष्ठ माह के अन्तिम बडे मंगल के अवसर पर गोला सिकंद्राबाद हाइवे के किनारे बाबा तुरंत नाथ धाम के निकट कैमहरा गांव के श्रद्धालुओं ने सबील लगाकर ठंडे शर्बत के प्रसाद का वितरण किया।

दिन में तेज धूप होने के कारण लोगों ने बालाजी के प्रसाद के रूप में ठंडे शर्बत का आनंद लिया इस अवसर पर श्यामनारायण बाजपेई, रमाकांत बाजपेई, देवी दयाल, रघुवीरशरण, बसंतलाल, दिनेश कुमार, कृष्णकुमार, पुष्पेंद्र, शैलेन्द्र, विनय ,सुनीत,अनुज, सुमित, विशाल, नितिन, राहुल, सचिन, कृष्णा सहित तमाम श्रद्धालु व ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *