*वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र की कोटवां मुस्लिमपुरा बड़ी मस्जिद के पास कौसर हांजी के यहां काम करने वाले नौकर ने की चोरी*लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक व्यक्ति कई वर्षों से चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था आपको बता दें कि मरहूम गुलाम अली का बेटा शौकत अली लोहता थाना क्षेत्र कोटवां के मुस्लिमपुरा में बड़ी मस्जिद के पास काम करते थे पिछले 7 वर्षों से कौसर हाजी के यहां गद्दी में काम कर रहे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार वो लगभग साल भर पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य किए लेकिन उनके अंदर फिर लालच आ गई एक दिन उन्होंने रेशम पर हाथ साफ किया कुछ दिन वो थोड़ा थोड़ा रेशम जो काफी महंगा वस्तु है वो चोरी करते रहे जब वो पकड़ में नहीं आए तो उनके मन में लालच और भर गई तब वो लंबे लंबे हाथ मारने लगे,लग भग 6 वर्षों तक वो इस चोरी की घटना को अंजाम देते रहे जो पकड़ में नहीं आए क्यों कि कभी भी कौसर हाजी को माल चोरी होने का अहसास नहीं हुआ, लेकिन कहते हैं न कि 100 दिन का चोर एक दिन जरूर पकड़ में आ जाता है उनके साथ भी वही हुआ एक दिन वो चोरी कर माल जेब में भर रहे थे तभी एक लड़का तिरछी नजर से देख लिया लेकिन उस दिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा फिर अगले दिन वो चोरी किए और चोरी के माल को प्लास्टिक की थैली में भर कर जाने लगे तो लड़के ने फिर उनके माल रखते हुए देखा तब उसने एक दूसरे लड़के से कहा कि शौकत चाचा कुछ जेब में भरे है cctv आओ चेक करे क्या जेब में रखे हैं तब उन लोगों को इस चोरी की जानकारी हुई और सब ने कौसर हाजी को इस घटना की जानकारी दी, अब आई बात की वो शौकत अली से कैसे बात करें जो कि रिश्ते में दूर से समधी भी लगते हैं बहरहाल कौसर हाजी ने उनको बुलवाया और कहा कि आइए हम आपको कुछ दिखाते हैं चोर को इस बात की खबर नहीं थी कि वो क्या दिखायेंगे चोर हंसते हुए कौसर हाजी के साथ गए और वीडियो को देखा तो चोर की आँखें वीडियो देख कर फटी की फटी रह गई। आखिर तीसरी आंख ने फिर चोरी का भांडा फोड़ दिए।

वाराणसी से रिपोर्ट सलीम जावेद

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।