बिसौली : ट्रैक्टर एजेंसी मालिक से सरेशाम लूट का एक शातिर आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पीड़ित द्वारा डायल 112 को काल करने के बाद एक्शन में आई कोतवाली पुलिस ने प्राचीन रामलीला मैदान के पास आरोपी को धर दबोचा। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। यहां बता दें कि बीती 27 मई को ट्रैक्टर एजेंसी मालिक मनोज चौधरी के साथ सरेशाम लूट की घटना हुई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। एसएसपी डा. ओपी सिंह के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे थे। बुधवार को मनोज व उनके भाई ने एक आरोपी ऋषिपाल निवासी गांव रम्पुरिया थाना उघैती को साथियों के साथ एजेंसी के समीप एक कार में घूमते देख लिया। पीड़ित व्यापारी मनोज ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। आनन फानन में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *