उत्तर प्रदेश 27 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विधानसभा शोहरतगढ़ के सेक्टर-27 बभनी बाजार के ग्राम बैलिहवा में पीडीए जनपंचायतका आयोजन किया गया। जिसके सेक्टर प्रभारी जैस मोहम्मद ‘लक्खु की अध्यक्षता में पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार छदम राष्ट्रवाद के नाम पर पीडीए समाज को गुमराह कर सभी वर्ग के लोगों के बीच अराजकता का माहौल बनाकर उन्हे शिक्षा से वंचित कर रही हैं। भाजपा की विभाजनकारी नीतियां प्रदेश के शोषित पीड़ित पीडीए समाज के लिए घातक है। संविधान एवं लोकतन्त्र को बचाने के लिए हम सबको मिलकर 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का निर्णय लें। उग्रसेन सिंह ने जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से आवाहन करते हुए कहा की 2027 विधानसभा का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा की सरकार लगातार संविधान और लोकतन्त्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से तबाह हो चुकी है। भाजपा के एजेन्डे में रोजगार और नौकरी नहीं है। भाजपा सरकार की नीतियां नौजवान किसान पिछड़ा और दलित विरोधी है। प्रदेश का पिछड़ा और दलित जाग चुका है। प्रदेश की जनता पीडीए के महानायक अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस अवसर पर लवकुश सैनी, अभिषेक मौर्या, महाजन निषाद, सद्दाम खान, सन्तराम चौधरी, रमेश यादव, रामसेवक निषाद, बेचन निषाद, रामशरण, रामवृक्ष, मनोज निषाद, प्रकाश निषाद, राममिलन निषाद, रामकरण यादव सहित अन्य
लोग मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।