आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु व थाना सदर बाजार पुलिस के साथ मुख्य बाज़ारों, संवेदनशील स्थलों एवं धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा एवं सौहार्द का संदेश दिया।
पैदल गश्त के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और जनता में विश्वास को और अधिक मज़बूती देने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सहयोग की अपील भी की।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा उपायों की स्थिति का जायजा लिया ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और वे शांति से त्यौहार मना सकें ।
पुलिस अधीक्षक महोदय

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।