बदायूं : भयंकर गर्मी अप्रैल और मई का महीना गुजर गया है। अब प्रचंड गर्मी लेकर जून का महीना आ गया है। पहले ही दिन पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से जिले में हाल बेहाल दिखे हैं। गर्मी के चलते पसीना चोटी से एड़ी तक लोगों के पहुंच गया है। धूप की तेजी को देखते हुए सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा तो वहीं बाजार भी दिन के समय शांत रहा है। जिले में बुधवार के दिन तेज धूप और गर्मी के चलते लोगों को ऐसा एहसास हुआ है कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दिन निकलते ही हालात बेहाल होने लगे तेज धूप पढ़ने लगी। दोपहर होते-होते जिले में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार इस सप्ताह 46 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भीषण गर्मी के कारण सुबह दस बजे से ही सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है और बाजार इलाके सन्नाटा में तब्दील हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए हर कोई घरों दोपहरी गुजार रहा है। लू के थपेड़ों ने कर दिया बेहाल: जून महीने के पहले दिन लू के थपेड़े भी दिखाई दिए हैं। मई महीना पूरा निकल गया लेकिन लू का एहसास लोगों के लिए नहीं हुआ है। मगर बुधवार को महीने के पहले दिन ही दोपहर के समय तेज हवा चली और गर्म हवा ने बाहर घूम रहे लोगों के बदन को एक तरह से झुलसाने का काम किया है। लू के चलते हर कोई परेशान दिखाई दिया है।तालाबों का पानी भी नहीं दे रहा ठंडक: गर्मी का मौसम अब ठीक से शुरू हुआ है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके बाद जीव, जंतु बेहाल हो उठे हैं। पशु, पक्षी तालाब में राहत ले रहे थे लेकिन अब तो तालाबों का पानी भी दोपहर के समय गर्म हो रहा है जिसकी वजह से जानवरों को तालाबों में भी राहत नहीं मिल रही है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *