*शर्मसार कर देने वाली घटना: हाईवे किनारे मिला नवजात शिशु*रिपोर्ट अनुज कुमार शुक्ला *मैगलगंज, खीरी*आज सुबह रहजनिया गांव स्थित हाईवे किनारे एक नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब सड़क किनारे कपड़े में लिपटा नवजात देखा तो तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।मानवता को झकझोर देने वाली इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक ओर जहां लोग संतान सुख के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं दूसरी ओर किसी ने अपने कलेजे के टुकड़े को यूं लावारिस फेंक दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए निजी चिकित्सालय भिजवा दिया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र कुमार पांडेय ने बताया बच्ची ठीक प्राथमिक चिकित्सा के लिए निजी चिकित्सालय भेजा गया जहाँ बच्ची ठीक है और चाईल्ड केयर वालो को सूचना दी वो आ रहे है। उन्होंने ने कहा दोषियों को सजा मिलेगी इस घोर निंदनीय कृत्य की।स्थानीय लोगों की मांग:ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे निर्दयी कृत्य को अंजाम देने वाले व्यक्ति की जल्द से जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए।यह घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक संवेदनाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।