मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में आज वादिया ने थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि अभियुक्त नौशाद त्यागी उर्फ रिक्की त्यागी उर्फ राहुल त्यागी पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ने अपना नाम बदलकर अपने आप को पुलिस में बताकर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये। व धोखाधडी कर उसके 02 लाख 75 हजार रूपये नगद व 03 लाख से अधिक के जेवर हडप लिये हैं। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा उच्चाधिकारी के निर्देशन पर थाना कोतवाली नगर पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी व वांछित अभियुक्त नौशाद त्यागी को चरथावल रोड से न्याजूपुरा रोड मोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पुलिस की वर्दी व अन्य सामान बरामद किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नौशाद त्यागी उर्फ रिक्की उर्फ राहुल त्यागी पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम मुर्दा पट्टी कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर बताया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया।कि उसने पुलिस की एक वर्दी खरीदी थी जिसे पहनकर व लोगों पर रौब गालिब करता था।व अपना नाम बदलकर महिलाओं से धोखाधडी करता था। उसके ने एक महिला को अपना नाम राहुल त्यागी व अपने आप को पुलिस में बताकर उसे विश्वास में लिया।ओर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये।वह महिला से पैसे व जेवर आदि भी ले लिए। अभियुक्त के फोन की जांच की गई। तो फोन मे कई महिलाओं के आपत्ति जनक फोटो वह वीडियो मिले जिनके संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया। कि उसने अपना नाम बदलकर वह अपने आप को पुलिस में बात कर अन्य कई महिलाओं से धोखाधड़ी की है। और आज मै कहीं बाहर भागने की फिराक में था। की तभी पुलिस ने मुझे पकड़ लिया। अभियुक्त ने अपना नाम बदलकर अपने आप को पुलिस में बात कर महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना वह उससे रुपए जेवर हड़प लेना स्वीकार किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।