बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी एवं लूट की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों शिवकमल पुत्र रामलखन निवासी ग्राम अड़ौरा थाना देवा जनपद, कृष्ण गोपाल पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम पकडी शुक्ल थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को कुर्सी रोड नहर पुल कस्बा देवा से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिकप वाहन, 4 ट्रान्सफार्मर, 03 कुन्तल 10 किलोग्राम तांबे का तार व प्लास्टिक की कटी हुई केबिल बरामद किया।


पुलिस ने बताया कि पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्त कृष्ण गोपाल ट्रांसपोर्टर का काम करता है, जिसका ऑफिस चिनहट, लखनऊ में है तथा अभियुक्त शिवकमल, अपना पिकप उसी के माध्यम से भाड़े पर चलाता था, जिससे दोनों के बीच मित्रता हो गई। अभियुक्तगण द्वारा लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बीबीडी के पास स्थित एक गोदाम से ट्रांसफार्मर तथा केबिल चोरी किया गया था एवं उसी केबिल को काटकर तांबे का तार अलग कर तथा केबिल की प्लास्टिक अलग कर उसे दूर-दराज जाकर कबाड़ में बेच दिया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में भी गोदामों से सामान को चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं की जानकारी की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed