लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली खीरी। लखीमपुर के मितौली में जिला अधिवक्ता संघ से संबद्ध सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया।
जिला अधिवक्ता संघ की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इनमें अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, महामंत्री प्रभात अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकांत शुक्ला, और कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शामिल हैं। साथ ही ऑडिटर सरोज कुमार दीक्षित, कानिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप राठौर, संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र राठौर,व इंद्रपाल राठौर को भी पद की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित ने की जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह और एल्डर्स कमेटी मितौली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट मो. अब्बास जैदी और सहायक निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक सौरभ सिंह सोनू, एसडीएम रेनू मिश्रा और तहसीलदार ज्योति वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राम अवतार मिश्रा और सरोज कुमार अवस्थी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।