गोला में सांसद ने सुनी जन समस्याएंबहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाकगोला गोकर्णनाथ लखीमपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन गोला नगर में पूर्व विधायक विनय तिवारी के यहां केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा माधुर ने केक काटकर कार्यकताओं के साथ जन्मदिन की खुशियां बनाई एवं उनके दीर्घायु की कामना की। उसके बाद सांसद उत्कर्ष वर्मा लखीमपुर रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुचे। जिसमें क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी व उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों और विकास पर बातचीत की क्षेत्र के भ्रमण पर निकलने के दौरान सांसद की टीम नें में मूड़ा, जड़ौरा,बिलहरी समेत कई गांव में जाकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर रोहित वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यराम वर्मा लल्लन, अशोक वर्मा, पूर्व प्रधान रियाजुल्ला खां, नसीम अहमद सुऐव अहमद,श्याम देव वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।