मोहम्मदी खीरी।ब्लॉक मोहम्मदी की ग्राम पंचायत पोखनापुर गांव में लगभग 3 ,4दिन पूर्व गांव के उत्तर साइड में बने तालाब के किनारे से निकला रास्ता बारिश होने के कारण रास्ता कट कर तालाब में हुआ तब्दील आवागवन में राहगीरों व स्कूली बच्चों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।जिसकी सूचना ग्राम विकास अधिकारी राहुल राज को दीं गई लेकिन दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया ।

आज दिन रविवार को समय लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत पोखनापुर के मजरा पोरवा निवासी सुनील कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष जो अपनी मोटरसाइकिल से उसी रास्ते से गुजर रहें थे तभी उनकी बाइक तेज पानी के बहाऊ के कारण बाइक फिसल गई और रास्ते में पानी से भरे खड्ढे में बाइक सहित गिर गय वहीं पर मौजूद पोखनापुर निवासी पत्रकार नवनीत कुमार,पत्रकार पंकज कुमार व एक महिला ने जान बचाई और जेसीबी के जरिए मोटरसाइकिल को सुरक्षित बाहर निकाला। यह रास्ता पिछले वर्ष भी बारिश होने के कारण कट कर ताल में तब्दील हो गया था। अब देखना हैं की शासन प्रशासन इन अधिकारियों पर कुछ कार्रवाई करता हैं या इनको ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *