रिपोर्ट – शाबान सिद्दीकी

फरधान खीरी।पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर ताजिये का जुलूस निकाला गया। कर्बला में ताजिए शाम 7 बजे सुपुर्द-ए-खाक किए गए। फरधान थाना क्षेत्र के पीरपुर शनिवार की रात 1 बजे ताजिया चौक लिए गए । रविवार की दोपहर 1 बजे हिन्दू मुस्लिम सभी लोग एकता के साथ मिलकर कर्बला के लिए ताजिए निकाले गए।


शनिवार को शाम 05 बजे से ताजिया जोड़ना शुरू किया गया।जोकि रात को करीब 12 बजे जोड़कर तैयार किया गया। पीरपुर में 45 फिट ऊंचा ताजिया लाया गया। जिसे सभी लोगों ने शांतिपूर्वक माहौल से मातमी ध्वनि बाजे के साथ ताजिया को पीरपुर से होते हुए पीरपुर ईदगाह में रखा गया।उसके बाद वहां से उठाकर रूकुंदीपुर चौराहे से होते हुए मनिकापुर गांव से लकेशर मेला शाम तीन बजे जहां लकेशर , परसेहरा , कोरय्या चमरू व दाखवा के सभी जगह के ताजिया समय से मेला मैदान पहुंचे। पुलिस सुरक्षा में ताजिया मेला स्थल लाया गया। मेले में महिला श्रृंगार, चाट पकोड़ी, खिलोने आदि की अस्थाई दुकाने सजी रही।

वहीं बच्चों के लिए झूले आदि आकर्षण का केन्द्र बने रहे। लोगों ने ताजिए के नीचे होकर निकलकर मन्नतें मांगी। शाम को मातमी धुनों के साथ ताजिए को शाम 05 बजे लकेशर स्थित कर्बला ले जाया गया। जहां तजिए को रात 07 बजे सुपुर्द-ए-खाक किए गए।इस मौके पर सदर मुस्तकीम अली , खजांची अल्ताफ अली, सदस्य तालिब अली, अजीज अहमद , अलीअहमद , रशीद , शकील ,कल्लन हुसैन आदि थाने से कांस्टेबल रिंकू पाल, कांस्टेबल शिवम् , सभी ग्राम पंचायत के चौकीदार तैनात रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।