आषाढी एकादशी पर दातागंज क्षेत्र के मंदिरों में उम्र श्रद्धालु भक्तों ने चढ़ाया विशेष भोग की सामूहिक पूजा भाजपा नेता ने भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को दिए थे निर्देश
रिपोर्ट-प्रदीप प्रदीप
दातागंज, बदायूं
दातागंज क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिरों में आषाढी एकादशी पर श्रद्धालुओं की विधि भारी भीड़ उमड़ी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विद्वत पूजन अर्चना किया। लोगों ने सामूहिक रूप से विशेष पूजा का आयोजन किया। भगवान को पूड़ी कचौड़ी हलवा खीर पुरी और सब्जी का भोग लगाया गया ।मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं ने बताया कि आषाढी एकादशी पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है इस दिन व्रत रखकर भगवान को विधवत पकवान अर्पित किए जाते हैं।

प्रसाद सभी को वितरण किया जाता है। उनका मानना है कि इससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है। रोग दोष दूर होते हैं। और भगवान का आशीर्वाद मिलता है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में जुटने लगे थे भक्तों ने भजन कीर्तन और शिव चालीसा का पाठ किया मंदिर परिसर को फूलों और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था माहौल पूरी तरह भक्ति में हो गया था मंदिर परिसर में कहीं भक्तजनो द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।

लोगों ने बताया कि पीढ़ियों से यह परंपरा चली आ रही है आषाढी एकादशी पर भगवान को भोग लगाया जाता है शिव पूजा के बाद सभी को प्रसाद बांटा जाता है सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया जाता है। लोग अपनी-अपनी मनोकामना को मांगते हैं पूरी होने पर भंडारा करते हुए भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराते हैं जैसे की अभी लोग भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं ।

और आयोजक भंडारा रहे हैं इस धार्मिक आयोजन में बुजुर्ग महिलाएं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आयोजन को सफल बनाने में सभी भक्तों ने एक जुट होकर सहयोग किया यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का उदाहरण बना भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम दातागंज उर्फ अंकित भैया विधानसभा 117 दातागंज ने कहा कि सबसे पहले सभी को आषाढी एकादशी त्यौहार की शुभकामनाएं एवं बधाई मेरे द्वारा सभी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं ।

