नजीबाबाद (बिजनौर)

रिपोर्ट हिफजुर्रहमान नजीबाबाद

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सैनी की माता के निधन पर उनके गांव हुर नगला श्रद्धांजलि देने पहुंची पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बेबी रानी मौर्य उनकी पूज्यनीय माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों को सांत्वना दी।
उसके बाद नजीबाबाद के चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंची वहां मौजूद भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधीर भुईयार के नेतृत्व में जिला मंत्री गायत्री निराला पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार चौधरी योगेंद्र सिंह संदीप चौधरी शोभित चौधरी बहादुर सिंह रवि जिला मंत्री बलराज त्यागी राजकुमार प्रजापति नितिन त्यागी मिथुन भारतीवरुण अत्रेय सुभासपा नेता रणवीर सिंह निराला ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का स्वागत किया।


तत्पश्चात बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने की। बैठक में जनपद बिजनौर जिला कार्यक्रम अधिकारी,समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाएं व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


मंत्री महोदया ने पोषण ट्रैकर पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्टों का गहनता से समीक्षा किया और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पोटली में राजमा एवं अन्य पौष्टिक प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करने का सुझाव भी दिया। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं अन्य लंबित कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उसके बाद मंत्री महोदया सिद्धबली बाबा धाम कोटद्वार बाबा के दर्शन कर नोएडा के लिए रवाना हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।