रिपोर्ट-अंकुल कुमार
स्योहारा: नगर पालिका परिषद में भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका अध्यक्ष के बीच हुई कहासुनी के बाद भाजपा मंडल महामंत्री की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुये पालिका अध्यक्ष का शांति भंग में चालान कर दिया है। जिसके चलते नगर वासियों रोष है।

बुधवार को नगर पालिका परिषद स्योहारा में भाजपा नेताओं ने नगर भर से सरकार के शासनादेश पर लगाये करों के विरोध में जुलूस निकाल कर पालिका परिसर पहुंच धरना प्रदर्शन किया था धरने को संबोधित करते हुये कहा वक्ताओं ने अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष और ईओ पर टिप्पणी की थी।

पालिका अध्यक्ष को धरना स्थल पर बुलाये जाने पर मौजूद जन समूह को संबोधित करते हुये अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वालों को पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी ने उनकी ही भाषा में दिया था जिस पर कुछ कार्यकर्ता आग बबूला हो गये और पालिका अध्यक्ष पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर टिप्पणी करने का आरोप लगाने लगे।

काफी हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया परंतु भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने और पालिका अध्यक्ष के खिलाफ़ तहरीर देने थाने पहुंचे। भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश तोमर ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ़ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि चेयरमैन फैसल वारसी को 9 बजे थाने बुलाया और मामले की जानकारी ली।

चेयरमैन के थाने पहुंचे पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवहार के मद्देनजर कई थानों सहित क्यूआरटी को बुला लिया। जानकारी होने पर एसपी पूर्वी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पांडे थाने पहुंचे और घटना की जानकारी की। गुरुवार को स्योहारा पुलिस ने पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी का शांति भंग में चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और चेयरमैन का शांति भंग में चालान किया गया है।
