बाराबंकी:- श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में आज रोगहरण श्री हनुमान जी की छत्रछाया में गुरू पूर्णिमा उत्सव बहुत ही उल्लास पूर्वक मनया गया। आश्रम के सेवादार श्री मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि आज श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगवान दास जी महाराज एवं उपाध्यक्ष विषणु दास, के द्वारा बाबा बद्री दास (जंगली बाबा) आश्रम के संस्थापक पूज्य स्वामी रामदास जी महाराज, स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरूवात की पूरे देश से आये हुए स्वामी जी के शिष्यों ने महाराज जी का पूजन कर मानव सेवा करने का संकल्प लिया आश्रम में संचालित भगवान श्रीराम विद्या मन्दिर उ0म0 विद्यालय के बच्चों ने भी स्वामी जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर अशीर्वाद माँगा। प्रत्येक गुरूवार को चलने वाली स्वामी विवेकानन्द पाली क्लीनिक आर्युविज्ञान संस्थान लखनऊ के डॉक्टरों ने वीतरागी संत रामकृष्ण परमहंस एवं माँ शारदा के चित्रों पर फूल अर्पित कर गुरू पूजन किया तथा हजारो लोगो को निःशुल्क ओ0पी0डी0 कर दवायें वितरीत की रोग हरण श्री हनुमान जी मन्दिर के महंत भगवान दास जी ने गुरू महिमा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हजारो लोगो ने आश्रम पर प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में आश्रम के व्यवस्थापक शिवकुमार निगम, शशि निगम, पूजा मेहरोत्रा, अंकित गुप्ता, आस्था गुप्ता, बाबा शिवबरन दास, गोपाल रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed