मृतिका की फाइल फोटो

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2025 (सूरज गुप्ता) सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसहिया के टोला हैदर डीह में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता हुआ एक विवाहिता शव मिलने का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची भवानीगंज पुलिस जांच में जुट गई थी।

उक्त मामले में मृतका के पिता रतीभान चौधरी, पुत्र राम किशोर चौधरी, निवासी नवेल थाना इटवा द्वारा भवानीगंज थाने में तहरीर देते हुये आरोप लगाया है कि मैं ने अपनी पुत्री किशलावती, उम्र 23 वर्ष की शादी 18 अप्रैल 2024 को अजय कुमार वर्मा, पुत्र चन्द्रभान वर्मा, निवासी ग्राम भैंसहिया टोला हैदर डीह, के साथ हिन्दू रीति रिवाज से दहेज देकर किया था।पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के उपरांत से ही दहेज के रूप में एक लाख रुपये मांगने लगे,नहीं देने पर मेरे पुत्री को गाली देते तथा तंग करते थे,पिता ने तहरीर में कहा कि मेरी बेटी को एक पुत्र पैदा हुआ जो 7 महीने का है लेकिन बेटा पैदा होने के बाद भी यह लोग मेरी बेटी को तंग करते रहे। पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज न देने के कारण दिनांक 14-7-2025 को समय करीब 10 बजे मेरी बेटी को जान से मार दिये हैं,मेरी बेटी को अजय उसका भाई अवधेश और उसकी शाशु ने जान से मारा है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाह ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजन

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।