उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2025 (सूरज गुप्ता)सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केवटली नानकार गांव की एक 20 वर्षीय महिला की पिकअप के चपेट में आने से मौत हो गई है।आपको बताते चलें कि थाना क्षेत्र के केवटली की सरिता पुत्री चंद्रभान उम्र करीब 20 वर्ष अपने खेत में धान की रोपाई कर वापस अपने घर की तरफ आ रही थी,तभी अचानक पीछे से एक अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दी जिस पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,आसपास के लोगों की मदद से महिला को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना से आहत मृतक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने बताया कि शव का डुमरियागंज पुलिस द्वारा पंचायत नामा भर शव को पीएम के लिये भेजा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।