सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया के गायघाट में झीनकू के छत में सुखाने के लिए फैलाये गये अनाज को पड़ोसी की बकरी द्वारा खाने का उलाहना देना एक परिवार को भारी पड़ा। पीड़ित परिवार की मानें तो आरोपी परिवार की 3 महिलाओ ने सुबह 7 बजे लाठी डण्डों से लैश होकर शिकायतकर्ता झिनकू के परिवार पर हमला कर दिया था, जिसको लेकर लड़ाई में झिनकू को काफी चोट लगने से मौत हो गई। हमले के दौरान 58 वर्षीय झिनकू राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीते कल झीनकू की पत्नी ने अपने घर की छत पर सुखाने के लिए अनाज फैला रखा था। वहीं पड़ोसी की बकरियां छत पर चढ़ गई और अनाज खाने लगी। जिसे देख शाम को बेटी पड़ोसी के घर उलाहना देने गई थी, जिसको लेकर दोनों में खूब लड़ाई हुई। अगल-बगल के लोगों ने दोनों की लड़ाई-झगड़े को शान्त करा दिया था। जिसको लेकर आरोपी परिवार की 3 महिलाओ ने सोमवार सुबह 7 बजे पुनः लाठी डण्डों से लैश होकर शिकायतकर्ता झिनकू के परिवार पर हमला कर दिया। वहीं लड़ाई में झिनकू को काफी चोट लगने से मौत हो गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *