मूल रूप से हरियावां थाना क्षेत्र के मदरावा निवासी मोहित सिंह (32) पिता उग्रसेन सिंह की भवन निर्माण सामग्री की दुकान में सहयोग करते थे। वह शहर में आवास विकास काॅलोनी में रहते थे। उनके मकान के सामने ही उनके बहनोई अनुराग सिंह भी रहते हैं। सोमवार शाम अनुराग का बेटा खेलने के लिए मोहित के घर गया था।
उसे बुलाने अनुराग गए थे। तभी घर के अंदर जाकर मोहित को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांका तो मोहित रस्सी के फंदे पर लटकता नजर आया। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और मोहित को फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज ले गए।
यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी लगभग दस साल पहले नीर निवासी अपूर्वा सिंह से हुई थी। परिवार में एक बेटा भी है। नाम न छापने के अनुरोध पर परिजन ने बताया कि मोहित और अपूर्वा के बीच पिछले कुछ साल से विवाद चल रहा है।
इसके कारण अपूर्वा अपने मायके में रहती है। पत्नी से विवाद के कारण मोहित परेशान भी रहता था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना की वजह को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। पत्नी से विवाद और उसके मायके में होने की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों ने इसे लेकर कोई आरोप नहीं लगा

रिपोर्ट हरीराम वर्मा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।