उत्तर प्रदेश 20जुलाई 2025 (सूरज गुप्ता) बांसी/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र पथरा बाजार के रामभारी और तिगड़वा के बीच में गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में पिता-पुत्र पड़े मिलें। जिसको देखकर राहगीरों ने गाड़ी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और संदिग्ध अवस्था में पड़े पिता-पुत्र को गाड़ी में निकालकर 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया। हास्पिटल के डॉ0 आर0के0 सिंह ने जांच के दौरान पुत्र डेविड को मृत घोषित किया और पिता देवहंश चौबे का इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने से पिता और पुत्र की मौत होने की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र बांसी के विशुनपुरा गांव निवासी 38 बर्षीय देवहंश चौबे पुत्र रामराज चौबे सहित उसके पुत्र 11 बर्षीय डेविड पुत्र देवहंश चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। पिता देवहंश चौबे ने जहर खाकर अपने पुत्र को भी जहर खिलाया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।