अनियंत्रित होकर टेम्पो पेड़ से टकराया, दो की मौत, तीन घायल

नेपाल के प्रभुनाथ से भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर श्रद्धालु अपने घर लौट रहे थे।

सनई शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित पिपरा पाण्डेय गांव के पास सोमवार रात को दर्दनाक हुई घटना।

।जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित पिपरा पाण्डेय गांव के पास सोमवार रात एक टेम्पों बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में टेम्पो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए्ये। घायलों का माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को जानकारी दे दी है। सभी नेपाल के प्रभुनाथ भगवान भोले का दर्शन करके घर लौट रहे थे। बांसी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी पांच लोग रविवार को नेपाल में स्थित प्रभु नाथ बाबा का दर्शन करने गये थे। दर्शन करके वह बढ़नी बॉर्डर पहुंचे, यहां से रात में टेम्पो बुक करके बांसी के लिए निकले थे। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सनई-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित पिपरा पाण्डेय गांव के पास टेम्पो चालक का नियन्त्रण बिगड़ गया और टेम्पों पलट गया। हादसा देखकर मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गये और घायलों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायलों की पहचान अनिल (20) पुत्र रामबृक्ष निवासी मंगल बाजार, अम्बिका प्रसाद पुत्र रग्घू जगदेई निवासी मंगल बाजार बांसी, पुष्पा पटवा (21) पत्नी अनिल कुमार थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। जबकि रामू (28) वर्ष और राजाराम (85) वर्ष निवासी राप्ती नगर कस्बा व कोतवाली बांसी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के बारे में परिवार को जानकारी देने के साथ ही लाश को मर्चरी में रखवा दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।