एसपी द्वारा मासिक सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का हुआ आयोजनजिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ीमहोबा- पुलिस अधीक्षक महोबा, प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाइन महोबा अवस्थित सभागार में मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना स्तर पर नियमित सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पुलिस कल्याण को ध्यान में रखा जाये, थानों में बाउण्ड्रीवाल एवं आवासीय परिसर बनाये जाने हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजें जिससे वहां रहने की सुख सुविधाओं को सही कराया जा सके। आधुनिकीकरण में ध्यान दें, पुलिस कर्मियों के आवास, पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था उनके खान-पान की व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखें। पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने पर जनपद में तैनात प्रत्येक पुलिस कर्मचारी की प्रशंसा करते हुए उनके संवाद कौशल, कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु ड्यूटी के दौरान निर्वहन किये गये दायित्वों पर बधाई दी गयी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोबा, प्रबल प्रताप सिंह द्वारा जनपद में घटित अपराधों के सम्बन्ध में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम, महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, वाहन चोर, मादक पदार्थ तस्कर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के वादों को चिन्हित कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, महत्वपूर्ण स्थलों में सीसीटीवी कवरेज कराए जाने के साथ-साथ अपराध की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही यथा- अवैध जुआ के विरुद्ध अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने तथा अवैध शराब, गांजा, शस्त्र के निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों, फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करें, जिससे कि आम जनता का स्थानीय पुलिस पर भरोसा बना रहे और वह अपनी समस्या,शिकायत को मित्रवत साझा कर सकें। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रचलित श्रावण मास एवं आगामी गणेश चतुर्थी तथा बारावफात जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। धार्मिक आयोजनों, जुलूसों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। जुलूसों के मार्ग का पूर्व भ्रमण कर संभावित विवादित स्थानों पर सतर्कता बरती जाए। *यातायात प्रबन्धन-* पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आमजन में यातायात नियमों की जागरूकता बढाई जाये साथ ही जो भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *