जीएनआरएफ फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण अभियान

पौधे को पेड़ बनाने का लिया संकल्प।

संवाददाता मुनेश कुमार सहसवान बदायूं।

सहसवान पर्यावरण प्रदूषण, वैश्विक तापवृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए, दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है के संकल्प के साथ एक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है, जो पूरे भारत में 7 जुलाई से अभियान शुरू
इस अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों जैसे शाहबाजपुर चौकी,कब्रिस्तान,ईदगाह आदि पर वृक्षारोपण किया गया
इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना और उनकी देखभाल करके
एक हरा-भरा और सुरक्षित भारत बनाना है। टीम के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि वो इस मुहिम का हिस्सा बने और अपने घर, मोहल्ले, गांव या संस्था में एक पौधा अवश्य लगाएं और प्रकृति को बचाएं। उस्मान साहिब ने कहा कि इस अभियान के तहत पौधारोपण कर गिनती बढ़ाना नहीं है बल्कि जो पौधा लग रहा है उस पौधे को पेड़ बनाने की भी अहम जिम्मेदारी है।
और तमाम ने कहा हे जो पौधे लगाए हे
उनको बड़ी जिम्मेदारी के साथ उनकी देखभाल करेंगे जिससे छोटे-छोटे पौधों को पेड़ बनाया जा सके।
इस मौके पर काशिफ अली खान,एडवोकेट आसिम अली,उस्मान साहिब रज़ा,मुहम्मद अजीम,मोहम्मद मोनिस,मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आसिफ मोहम्मद साकिब, कांस्टेबल कपिल गौत, कांस्टेबल रवि बिलियन आदि मौजूद रहे |

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।