पारिवारिक विवाद में चली फावड़े की धार, मां-बेटे घायल

रिपोर्टर नौशाद मलिक
————-‐—————–
स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मेवाजट में रविवार शाम जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी और भतीजे पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान सईदा पत्नी अकरम (40 वर्ष) और उसका पुत्र मोहम्मद फैसल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्योहारा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, यह विवाद परिवार के बीच संपत्ति को लेकर था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।