उत्तर प्रदेश 22 जुलाई 2025 (सूरज गुप्ता)
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के ‘जी’ समवाय मलगहिया और पुलिस चौकी बढ़नी की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.53 ग्राम हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एसएसबी कम्पनी कमाण्डर जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम जब पिलर संख्या 569 घरुआर मोड़ के पास गश्त कर रही थी, तभी पल्सर बाइक (UP32 FA 5568) पर सवार एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 6.53 ग्राम हिरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामजी मौर्य पुत्र राम किशन मौर्य निवासी लोहिया नगर वार्ड नं0-03, नगर पंचायत बढ़नी बाजार थाना ढेबरूआ जनपद सिद्धार्थनगर बताया। टीम ने आरोपी को हिरोइन और मोटरसाइकिल समेत ढेबरूआ कोतवाली को सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एसएसबी के उप निरीक्षक अगोठ कुमार, सहायक उप निरीक्षक किशोर गिरि, मुख्य आरक्षी सतेन्द्र कुमार, राजन कुमार, आरती विनोद कामन्त तथा पुलिस से चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह व कांस्टेबल मनीष चौधरी शामिल रहे। यह संयुक्त अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।